Bokaro : अपने प्यार को पाने की खातिर एक लड़की भागे-भागे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घरवाले राजी नहीं हुये। तब प्रेम में दिवानी लड़की मधु एक शीशे से अपने गर्दन को काटने पर आमादा हो गई। तभी बेटी का पीछा करते-करते हुये उसकी मां मौके पर पहुंच गई। बिटिया को मना-बुझा अपने साथ टेम्पो से ले जाने लगी। टेम्पो में उसका प्रेमी गुड्डू भी बैठा हुआ था। रास्ते में तेलो गांव के पास मधु टेम्पो से कूद गई। वह अपने प्रेमी के साथ पास के एक मंदिर में पहुंच गई। दोनों वहां शादी कर ली। शादी के बाद गुड्डू अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंच गया, पर दोनों को घर में इंट्री नहीं दी गई। शोर मचने पर गांव के कई लोग मौके पर जुट गये। मुखिया भी पहुंच गये। बहुत समझाने-बुझाने के बाद दुल्हा-दुल्हन को घर के अंदर इंट्री दे दई गई। कुछ लोगों ने बताया कि गुड्डू रवानी का बीते दो साल से मधु से प्रेम संबंध चल रहा था। गुड्डू नवाडीह का और मधु बिरनी गांव की रहनेवाली है। यह घटना बोकारो से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : Bank of Baroda के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 24 मार्च तक कर लें यह काम
इसे भी पढ़ें : Ration Card रखने वालों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा ज्यादा राशन…
इसे भी पढ़ें : केतारी बगान में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 12 कस्टडी में… देखें
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ता रहा पत्नी के सामने, सच्चाई सामने आई तो जमाना उफ कर गया…
इसे भी पढ़ें : गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…