spot_img

आपसी जंग में बहा खू’न, गेंद्रा गांव दहला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : चतरा के कुंडा थाना क्षेत्र का गेंद्रा गांव बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा। जंगल और खामोशी के बीच चली गोलियों ने एक बार फिर नक्सली संगठन TSPC की अंदरूनी दरार को उजागर कर दिया। आपसी फायरिंग में संगठन के पूर्व टॉप कमांडर देवेंद्र गंझू और उसका खासमखास साथी चुरामन गंझू की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग TSPC से जुड़े लोगों के बीच हुई। इस फायरिंग में श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल भोक्ता घायल हो गया। गोपाल भोक्ता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं, वहीं रातभर सहमे रहे। पुलिस के मुताबिक, मारे गये देवेंद्र गंझू पर झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 36 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय तक TSPC का बड़ा चेहरा रहा। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात देवेंद्र गंझू अपने साथियों के साथ श्याम भोक्ता के घर पहुंचा। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर बात गोलियों तक पहुंच गई। श्याम भोक्ता हाल ही में NIA के एक मामले में जेल से बाहर आया है, जिसकी जांच अभी जारी है।

TSPC Commander killed

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई