spot_img

रेमडेसिविर की किल्लत के बीच कालाबाजारी, olx पे हो रही डील

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोरोना संक्रमण का कहर अपने चरम पे है और हर दिन लाखों केस सामने आ रहे हैं. इसके इलाज में काम आने वाली एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की डिमांड पूरे देश में बढ़ गई है और कई राज्यों में तो इसकी भारी किल्लत है. जरूरतमंद मरीजों को ये दवा नहीं मिल पा रही है लेकिन इसकी धड़ल्ले से कालाबाजारी जारी है.

कोरोना के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर की शीशियों को ओएलएक्स पर मनमानी कीमतों पर बेचा जा रहा है. हमारे सहयोगी इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र के कई ओएलएक्स यूजर्स को रेमेडिसविर की शीशियां बेची जा रही हैं. बता दें कि इन दोनों राज्यों की कोरोना से हालत सबसे ज्यादा खराब है.

ओएलएक्स पर रेमडेसिविर दवा मनमानी कीमतों पर बेचने की खबरें ऐसे समय में आई हैं जब कई राज्य इसकी कमी से जूझ रहे हैं, लोग इस दवा को लेने के लिए फार्मेसियों के बाहर घंटों कतार में खड़े नजर आ रहे हैं.इन परिस्थितियों में भी लोग कालाबाजारी के जरिए रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच कर मुनाफा कमाने की जुगत में लगे हुए हैं. जिन लोगों ने यह एंटीवायरल इंजेक्शन खरीदा है वो उसे ऊंचे दामों पर OLX पर बेच रहे हैं.

वेबसाइट पर रेमडेसिविर इंजेक्शन 5 से 6 हजार रुपये में बेचे जा रहे हैं. जब इंडिया टुडे टीवी ने ओएलएक्स पर “रेमडेसिविर” को सर्च किया तो  कई विज्ञापन ऐसे दिखे जिसमें उच्च दरों पर इंजेक्शन बेचे जाने की पेशकश की जा रही थी. इंडिया टुडे टीवी ने मुंबई के अंधेरी के एक व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, जो ओएलएक्स पर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था, लेकिन उसके माध्यम से नहीं मिला. गुजरात में सत्यम के नाम से एक शख्स ने 100 रेमडेसिविर दवाओं को बेचने के लिए विज्ञापन दिया था, जिसमें प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत 1,400-1,600 रुपये रखी गई थी.

एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले  रेमडेसिविर इंजेक्शन के ब्लैक मार्केटिंग में  एक मेडिकल शॉप के मालिक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. इंजेक्शन को 20,000 रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...