Bigg Boss 20 फिर शुरू होगा, कौन-कौन लगायेगा तड़का, जानें…

Date:

spot_img

Kohramlive : टीवी की दुनिया में फिर से हलचल है। Bigg Boss 20 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 6 सितंबर को सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर लेकर आने वाले हैं वो घर, जहां रिश्ते बनते भी हैं और पल भर में बिगड़ते भी हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी असली मजा कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर है। टीवी स्टार्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, भोजपुरी सिनेमा और अलग-अलग क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों के नाम संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट में घूम रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की आधिकारिक घोषणा होने तक इन नामों को संभावित या चर्चित कंटेस्टेंट्स ही माना जाना चाहिये। टीवी एक्टर और होस्ट करण वाही का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। ‘दिल मिल गये’ जैसे लोकप्रिय शो से पहचान बनाने वाले करण इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका नाम शो के लिये फाइनल हो सकता है। हालांकि, अभी तक न करण वाही और न ही शो के मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है।

सोशल मीडिया की दुनिया से बिग बॉस के घर तक?

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अरिशफा खान का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में सामने आया है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाली अरिशफा सोशल मीडिया पर पहले से ही बड़ी पहचान रखती हैं। अगर उनकी एंट्री होती है, तो डिजिटल दुनिया का रंग बिग बॉस के घर में खूब देखने को मिल सकता है। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम भी Bigg Boss 20 को लेकर खूब उछल रहा है। हाल में वह भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आई हैं। उनके बेबाक अंदाज और भोजपुरी इंडस्ट्री में मजबूत पहचान को देखते हुये शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिये खास हो सकती है।

माही विज की भी हो सकती है एंट्री

‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली माही विज का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की फेहरिस्त में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें शो के लिये अप्रोच किया गया है और उनके एंट्री लेने की चर्चा है। लेकिन यहां भी आधिकारिक मुहर का इंतजार है। सबसे चौंकाने वाले नामों में मैरी कॉम का नाम शामिल है। ओलंपिक पदक विजेता और बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी अगर Bigg Boss के घर में पहुंचती हैं तो मुकाबला सिर्फ बहस और रणनीति का नहीं, बल्कि दमदार व्यक्तित्वों का भी हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा है कि वह रियलिटी टीवी में डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुशल तंवर, जिन्हें ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है, का नाम भी संभावित प्रतिभागियों में शामिल बताया जा रहा है। अगर उनकी एंट्री होती है तो सोशल मीडिया और मनोरंजन की दुनिया से आने वाले चेहरों की संख्या इस सीजन में बढ़ सकती है। ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता और सिंगर काजी तौकीर का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में है। Bigg Boss 20 को लेकर जिन अन्य नामों की चर्चा है, उनमें रिया अहीर, लव गिल, अमन गांधी, उदिति सिंह, अंजलि अरोड़ा, युक्ति कपूर, ईशा रिखी, खुशी दुबे, शौविक चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...