spot_img
Monday, March 27, 2023
spot_img
27 March 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 27.01.2023# Jhatpat

spot_img
spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

 

CM हेमंत सोरेन बूढ़ा पहाड़ झांकने गये

- Advertisement -

युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि चंद गिने-चुने लोगों ने झारखंड में जंगल पहाड़ों को डरावना बना दिया है। यहां के जंगल-पहाड़ बेहद खूबसूरत हैं। जंगल-पहाड़ सुकून वाले घर है। इसी तरह के गांव में वे भी पले-बढ़े। जंगल पहाड़ में रहने वाले लोगों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। CM हेमंत सोरेन राज्य के ऐसे पहले CM हैं जो माओवादियों के यूनिफाइड कमांड वाला बूढ़ा पहाड़ झांकने गये। वे शुक्रवार को बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। उनके साथ कई आलाधिकारी मौजूद थे। CM ने कहा कि अगले 6 महीने में बूढ़ा पहाड़ इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। डरावना माहौल बनाने वालों से उन्होंने कहा कि खून-खराबे की बदौलत किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। CM ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वो कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे आदिवासी योद्धाओं का अपमान हो। राज्य के सभी गांवों में दवा दुकान खोलने का ऐलान किया।

PM नरेंद्र मोदी ने गैजेट के दुष्परिणाम पर गहरी चिंता जताई

PM नरेंद्र मोदी ने गैजेट के दुष्परिणाम पर गहरी चिंता जताई है। गैजेट को स्मार्ट मान लेना सबसे बड़ी गलती है। स्मार्टनेस जितनी सही होगी, गैजेट का इस्तेमाल वैसा ही होगा। लोग 6 घंटे फोन का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में गैजेट ने लोगों को गुलाम बना रखा है। टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। PM मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2023’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्टूडेंट से बातचीत कर रहे थे। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विद्यार्थियों के साथ PM के साथ हो रहे संवाद को झारखंड के गर्वनर रमेश बैस ने भी देखा-सुना। PM मोदी ने कहा कि बच्चे पढ़ाई से ज्यादा नकल करने के तरीकों को ढूंढते हैं, ऐसे बच्चे बड़े क्रिएटिव होते हैं। उन्हें अपना कीमती समय मेहनत करने में लगाना चाहिए। एक परीक्षा में पास होने का मतलब जिंदगी में पास होना नहीं है। नकल से जिंदगी नहीं बनती। कामयाबी के लिये टाइम टेबल बहुत जरूरी है। शिक्षकों से कहा कि सवाल पूछने वाले बच्चों को रोकें नहीं, उनकी जिज्ञासा पर ग्रहण ना लगाये, तत्काल जवाब नहीं भी दें तो उसे समय लेकर बाद में जरूर बताये। हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क में फर्क ही आपको आगे ले जायेगा। घर में बच्चों को ज्यादा टोका-टोकी करने से बचें।

 

सुमित केसरी चर्चित हत्याकांड में शामिल चार गुनाहगारों को दबोच लिया गया है

गुमला के पालकोट में भाजपा नेता सुमित केसरी से बतौर 2 लाख रुपये की लेवी मांगी गई थी। उन्होंने लेवी का पैसा देने से साफ मना कर दिया था। इसी बात पर अपराधियों से उनकी कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि सुमित केसरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस चर्चित हत्याकांड में शामिल चार गुनाहगारों को दबोच लिया गया है, वहीं फरार दो की तलाश की जा रही है। इस बात का खुलासा आज गुमला के एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने किया। SP ने खुलासा किया कि पकड़े गये मोहन गोप, पारस राम, बासिल इंदवार और नारायण सिंह उर्फ रामलाल सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन अपराधियों के ताल्लुकात PLFI संगठन से है। इनके पास से 3 देसी पिस्टल और 6 जिंदा गोलियां मिली है।

राजेश गोप ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं

राजधानी रांची में दबोचे गये PLFI के खूंखार उग्रवादी तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। सुप्रीमो दिनेश गोप का दाहिना हाथ माने जाने वाले तिलकेश्वर गोप और उसके दोस्त सूरज गोप से मिले इनपुट पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन दोनों ने संगठन में बड़े ओहदे पर काबिज उग्रवादियों के बारे में कई चौंकाने वाले जानकारी दी है। तिलकेश्वर गोप के खिलाफ झारखंड के कई जिलों के थानों में करीब 68 संगीन केस दर्ज है। मोस्ट वांटेड राजेश गोप पर 10 लाख रुपये का इनाम था। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने खुलासा किया कि मिली एक खुफिया जानकारी पर गठित स्पेशल टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। इसके पास से 1 राइफल, 1 देसी बंदूक एवं PLFI के नाम का सादा पर्चा मिला है।

BSF जवान शहीद संदीप सिंह की बेवा सीमा कुमारी ने DC से टीचर की नौकरी मांगी

BSF जवान शहीद संदीप सिंह की बेवा सीमा कुमारी ने DC से टीचर की नौकरी मांगी है। इसके लिये वो आवेदन दीं हैं। वहीं शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली हर सुविधाओं पर अपना हक जताया है, ताकि उन्हें भी यह सुविधा मिले। धनबाद के DC संदीप सिंह के दफ्तर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में शहीद की बेवा पहुंची थी। DC ने इसे काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अविलंब इस दिशा में पहल करने का आदेश दिया है। जनता दरबार में कई लोग अपना दुखड़ा लेकर पहुंचे थे। इनमें से कई का दुखड़ा दूर भी कर दिया गया।

अंडर-19 महिला T20 विश्व कप में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली

अंडर-19 महिला T20 विश्व कप में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है। न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। यहां टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। शुक्रवार को आयोजित मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था, जवाब में टीम इंडिया ने 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के बाद जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट परशवी चोपड़ा ने लिए। वहीं, उपकप्तान श्वेता सेहरावत ने नाबाद 61 रन बनाए। टीम इंडिया ICC अंडर 19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में है। इसकी पॉइंट टेबल में टीम इंडिया टॉप पर रही। टीम इंडिया 29 जनवरी को फाइनल मैच खेलेगी।

50 साल के जग्गू सरदार की हथोड़े से मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या

चाईबासा के चक्रधपुर में 50 साल के जग्गू सरदार की हथोड़े से मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या की फैली खबर के बाद से इलाके में सनसनी है। बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। गुरुवार की रात जग्गू सरदार एक दुकान के बाहर सोया हुआ था। तभी वहां पहुंचे कुछ अनजान लोगों ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के फुलकानी गांव में हुई। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

राजधानी रांची के हर घर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई

राजधानी रांची के हर घर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिजली बोर्ड आगामी 1 अप्रैल से प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिये बिजली देने का मन बनाया है। वर्ल्ड बैंक के 2.50 करोड़ की मदद से 3 लाख 50 हजार घरेलू और कॉमर्शियल बिजली मीटर बदले जाएंगे। स्मार्ट मीटर काम भी स्मार्टली करेगा। पुराने मीटर को बदलने का काम जोर-शोर से शुरू है। स्मार्ट मीटर लगाने का काम जेनस कंपनी को दिया गया है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कन्ज्यूमर और बिजली बोर्ड दोनों को भला होगा। इसी तरह से धनबाद और जमशेदपुर के तीन लाख घरों के मीटर राज्य सरकार के फंड से बदले जाएंगे। प्रीपेड स्मार्ट मीटर मैं बैलेंस कम होने या खत्म होने पर कन्ज्यूमर JVVNL की एटीपी मशीन या मर्चेंट ऐप के सहारे रिचार्ज करा सकते हैं। उपभोक्ता गूगल पर फोन पर पेटीएम से स्मार्ट मीटर रिचार्ज कर सकते हैं।

रांची में t 20 मैच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है

राजधानी रांची के JSCA स्‍टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच शुरू है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। स्टेडियम से लेकर रेडिसन ब्लू होटल तक बड़े तादाद में पुलिस बल तैनात हैं। सुरक्षा में 4 IPS, 20 DSP, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब-इंस्पेक्टर और 1500 जवान तैनात किए गए है। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। खबर लिखे जाने न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो चुकी थी। टीम इंडिया को 177 का टारगेट दिया गया है। टीम इंडिया केवल 15 रन बनाकर अपने तीन कीमती विकेट गंवा चुकी थी।

इसे भी पढ़ें :IND vs NZ 1st T20 : रांची टी20 मैच में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग

इसे भी पढ़ें :जग्गू को बेरहमी से मार डाला

इसे भी पढ़ें :IND Vs NZ : रांची में अब कुछ मिनटों में शुरू हो रहा पहला T20 मैच, स्‍टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा

इसे भी पढ़ें :U19 Womens T20 World Cup : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया

इसे भी पढ़ें :Agniveer Navy भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img
spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img