Bihar : बिहार में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के लिये ‘जीत एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू हो गया है। CM सम्राट चौधरी ने बुधवार को ऑनलाइन इसका शुभारंभ किया। अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और सरकारी केंद्रों पर जांच के लिये प्रेरित करेंगे। अभियान में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, हृदय रोग, सांस-फेफड़े की बीमारी और फैटी लिवर की मुफ्त जांच होगी।
बीमारी मिली तो मुफ्त इलाज
जांच में बीमारी सामने आने पर मुफ्त दवा और चिकित्सकीय सलाह दी जायेगी। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि लक्षणों का इंतजार न करें और समय रहते जांच करायें। बगहा के कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, बगहा विधायक राम सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की।




