spot_img

बड़ा ऐलान, अब टीचर जींस-टीशर्ट पहन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : सरकारी स्कूलों में अब ढिलाई नहीं, नियमों की घंटी बजेगी। बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई, अनुशासन और जवाबदेही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त फरमान जारी कर दिया है। अब शिक्षक पाठ-टीका के आधार पर पढ़ायेंगे, जींस-टीशर्ट पहनकर स्कूल आना मना होगा और बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने से पहले शिक्षक-प्रधानाध्यापक खुद चखेंगे। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर समय पर उपस्थिति दर्ज करना जरूरी होगा। फोटो या फर्जी हाजिरी पकड़ी गई तो शिक्षक के साथ प्रधानाध्यापक भी दोषी माने जायेंगे। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर विद्यालय पहुंचेंगे। बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थिति नहीं चलेगी। एक समय में 10% से अधिक शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी जायेगी। छुट्टी ऐसी हो कि पठन-पाठन बाधित न हो। विद्यालय अवधि में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी गरिमायुक्त औपचारिक परिधान में आयेंगे। जींस और टी-शर्ट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वेतन निकालने के नाम पर कोई भी शिक्षक स्कूल समय में बाहर नहीं जायेगा। शिक्षक अपनी समस्याओं के लिये सीधे जिला कार्यालय नहीं जायेंगे। आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में देंगे। जरूरत पड़ने पर वही आवेदन जिला कार्यालय भेजा जायेगा। साप्ताहिक और मासिक जांच परीक्षा अनिवार्य होगी। पहली घंटी में ही बच्चों की अचूक उपस्थिति दर्ज होगी।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई