Kohramlive : वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड की धरती पर क्रिकेट का नया अध्याय लिखने उतरेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस दौरे पर भारत की सीनियर टीम के साथ इंडिया-ए टीम भी मैदान पर उतरेगी। दौरे का कार्यक्रम 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान टी20, वनडे और टेस्ट मुकाबलों के साथ इंडिया-ए के अनौपचारिक टेस्ट मैच भी प्रस्तावित हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रस्तावित है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों से बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टी20 टीम में अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे नाम भी शामिल हैं।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 22 अक्टूबर — क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20: 24 अक्टूबर — क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20: 27 अक्टूबर — वेलिंगटन
- चौथा टी20: 30 अक्टूबर — ऑकलैंड
- पांचवां टी20: 1 नवंबर — हैमिल्टन
इंडिया-ए टीम भी न्यूजीलैंड में दिखायेगी दम
सीनियर टीम के साथ इंडिया-ए की टीम भी न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देना और टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करना है। इंडिया-ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ध्रुव जुरेल को कप्तान बताया गया है।
इंडिया-ए के अनौपचारिक टेस्ट मैच
- पहला मैच: 24 से 28 अक्टूबर — लिंकन
- दूसरा मैच: 31 अक्टूबर से 3 नवंबर — लिंकन
- तीसरा मैच: 7 से 10 नवंबर — लिंकन
वनडे सीरीज में रोहित-विराट पर रहेंगी निगाहें
वनडे मुकाबलों में भारतीय प्रशंसकों की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी। शुभमन गिल को शुरुआती तीन मैचों के लिये कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बताया गया है। आखिरी दो मैचों के लिये श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने की जानकारी दी गई है। टीम में केएल राहुल, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 4 नवंबर — ऑकलैंड
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर — वेलिंगटन
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर — हैमिल्टन
- चौथा वनडे: 13 नवंबर — बे ओवल
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर — बे ओवल
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर — वेलिंगटन
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर से 1 दिसंबर — क्राइस्टचर्च








