spot_img

सरकार का बड़ा ऐलान, तदाशा मिश्र बनीं राज्य की DGP…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड पुलिस की कमान अब पूरी तरह महिला IPS तदाशा मिश्र के हाथों में है। राज्य सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर 1994 बैच की IPS अधिकारी तदाशा मिश्र को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियमित रूप से नियुक्त कर दिया है। अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहीं तदाशा मिश्र को राज्यपाल के आदेश से यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमावली-2025 के तहत हुई। 29 दिसंबर 2025 को संशोधित प्रावधानों के आलोक में आदेश जारी किया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तदाशा मिश्र को पूर्णकालिक DGP के रूप में पदस्थापित किया गया। तदाशा मिश्र को एक अनुशासित, सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है। प्रभारी DGP रहते हुये उन्होंने कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित इलाकों में निगरानी एवं पुलिस प्रशासन में समन्वय को प्राथमिकता दी। साल के आखिरी दिन लिया गया यह निर्णय झारखंड पुलिस के लिये स्थिरता और निरंतरता का संकेत माना जा रहा है। अब उम्मीद है कि नये साल में पुलिसिंग को नई धार और प्रशासन को नई रफ्तार मिलेगी।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई