Delhi : देश की राजधानी दिल्ली की दमघोंटू हवा के बीच बच्चों को राहत देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को ऐलान किया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाये जायेंगे। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी, जबकि राजधानी के सरकारी स्कूलों में कुल करीब 38,000 क्लासरूम हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूद ने साफ कहा कि प्रदूषण कोई एक दिन की समस्या नहीं है और इससे निपटने के लिए लंबी अवधि के प्रशासनिक उपाय जरूरी हैं। उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि सिर्फ दिखावटी अभियानों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से प्रदूषण से लड़ाई लड़ी जायेगी। शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार चाहती है कि बच्चे सिर्फ बेहतर पढ़ाई ही नहीं करें, बल्कि स्वच्छ हवा में सांस भी लें। इसी सोच के तहत पहले चरण में 10 हजार क्लासरूम को कवर किया जा रहा है।
VIDEO | Delhi Minister Ashish Sood says, “There are a total of 38,000 classrooms in Delhi government schools, and in the first phase, air purifiers will be installed in 10,000 classrooms.”#DelhiSchools #AirPurifiers #AshishSood
(Full VIDEO available on PTI Videos –… pic.twitter.com/Raicj75l80
— Press Trust of India (@PTI_News) December 19, 2025
वहीं, दूसरी ओर राजधानी की हवा अब भी बेहद खराब बनी हुई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 387 दर्ज किया गया। ठंड, कोहरा और स्मॉग की वजह से दृश्यता कम रही, आंखों में जलन और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गईं।









