Bentley Torcal: लग्जरी कारों की दुनिया में बिजली का तूफान, कीमत चौंका देगी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : लग्जरी कारों की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाली Bentley ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैदान में बड़ा कदम रखा है। कंपनी ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV Bentley Torcal को पेश किया है। इसे दो वेरिएंट, Standard Torcal और ज्यादा पावरफुल Torcal S में उतारा गया है। दमदार परफॉर्मेंस से लेकर बेहद आलीशान केबिन तक, इस SUV में कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे खास बनाती हैं। आइये जानते हैं इसकी 5 बड़ी खासियतें। भारत में Bentley Torcal की एंट्री 2027 के दूसरे हिस्से में होने की उम्मीद जताई जा रही है। Autocar India की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। हालांकि, भारत के लिए कीमत और लॉन्च की आधिकारिक जानकारी Bentley की ओर से अभी घोषित नहीं की गई है।

113.2kWh बैटरी और 600 km तक की रेंज

Bentley Torcal में 113.2kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज होने पर SUV करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। चार्जिंग के मामले में भी यह काफी तेज है। 400kW अल्ट्रा-फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 16 मिनट लगने का दावा किया गया है। यानी लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग के लिये लंबे समय तक रुकने की जरूरत कम हो सकती है।

Torcal S की रफ्तार उड़ायेगी होश

Torcal का सबसे ज्यादा पावरफुल वेरिएंट Torcal S है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 888 PS की पावर और 1,350 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करती हैं।परफॉर्मेंस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह SUV महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 260 kmph बताई गई है। इस तरह Torcal S लग्जरी SUV के साथ-साथ बेहद तेज इलेक्ट्रिक कार का अनुभव भी देने की कोशिश करती है।

नया डिजाइन और नया Bentley लोगो

Torcal के साथ Bentley ने अपने डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया है। SUV के फ्रंट में डायमंड पैटर्न वाली इल्यूमिनेटेड ग्रिल दी गई है, जिसे 76 LED लाइट्स से सजाया गया है। इस मॉडल की एक और खासियत Bentley का नया लोगो है। Torcal को कंपनी के नये लोगो के साथ आने वाली पहली कार बताया गया है। वहीं, Torcal S को ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए 22-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिये गये हैं।

अंदर बैठते ही मिलेगा फाइव-स्टार होटल जैसा अहसास

Bentley ने इसके केबिन को बेहद प्रीमियम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इंटीरियर में लेदर, वूल, लकड़ी और एल्युमिनियम जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। सीटों में 16 तरह के इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स दिये गये हैं। म्यूजिक लवर्स के लिये इसमें Naim for Bentley का 28-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी उपलब्ध है। यह सिस्टम 1,780W पावर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है।

इंजन की आवाज नहीं, सुनाई देगी ‘Dynamic Symphony’

इलेक्ट्रिक कारों में पारंपरिक इंजन की आवाज नहीं होती। Bentley ने इस कमी को पूरा करने के लिये साधारण नकली इंजन साउंड के बजाय ‘Bentley Dynamic Symphony’ नाम का खास साउंड अनुभव तैयार किया है। कार की गति और ड्राइविंग के साथ इस साउंड में ड्रम, गिटार और वियोला जैसे वाद्ययंत्रों की ध्वनियां सुनाई देती हैं। खास बात यह है कि ड्राइवर चाहे तो इस साउंड को बंद भी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...