Hazaribagh : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हजारीबाग के बरही में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बरही के SDPO और बरही के थानेदार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और तैयारियों की जानकारी ली गई। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न घाटों की स्थिति का जायजा लिया, ताकि पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।









