‘मेरी एक टांग नकली है’ कहकर हंसाने वाला ‘बल्लू’ अब नहीं रहा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पर्दे पर आते ही चेहरे पर मुस्कान ला देने वाला एक जाना-पहचाना चेहरा अब हमेशा के लिये खामोश हो गया। ‘वेलकम’ के बल्लू यानी अभिनेता मुश्ताक खान का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज शाम करीब 7 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान के निधन की खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने मीडिया से की है। उनके मुताबिक, मुश्ताक खान कुछ दिन पहले तक बिल्कुल फिट थे और लगातार शूटिंग कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें करीब एक सप्ताह पहले मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील पाल के अनुसार, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि मुश्ताक खान कैंसर की अंतिम अवस्था में हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद गंभीर और क्रिटिकल बताया था। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिवार और करीबी लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहे, लेकिन आखिरकार 24 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी।

कुछ दिन पहले तक कैमरे के सामने थे

मुश्ताक खान का यूं अचानक चले जाना उनके चाहने वालों के लिये इसलिये भी सदमे जैसा है, क्योंकि कुछ दिन पहले तक वह शूटिंग कर रहे थे। करीबी दोस्त सुनील पाल के मुताबिक, वह उस वक्त स्वस्थ नजर आ रहे थे और किसी को अंदाजा नहीं था कि आने वाले कुछ दिनों में हालात इतने बदल जायेंगे। अचानक तबीयत खराब हुई और जांच के बाद बीमारी की गंभीरता सामने आई।

‘वेलकम’ का बल्लू… जिसने हर चेहरे पर मुस्कान ला दी

मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई किरदार निभाए, लेकिन ‘वेलकम’ का बल्लू उनके सबसे यादगार किरदारों में शुमार रहा। अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म में मुश्ताक खान ने अपने अंदाज और कॉमिक टाइमिंग से अलग पहचान बनाई। फिल्म में उनका मशहूर संवाद—‘मेरी एक टांग नकली है…’ आज भी दर्शकों के बीच खूब याद किया जाता है। उनके संवाद बोलने का अंदाज और चेहरे के भाव छोटे से दृश्य को भी यादगार बना देते थे। मुश्ताक खान की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा समय मिले या कम, वह अपने किरदार की छाप छोड़ जाते थे। फिल्मों के साथ उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया। कॉमेडी के अलावा अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। वह उन कलाकारों में रहे, जिन्होंने सपोर्टिंग रोल को भी अपनी मौजूदगी से खास बना दिया।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...