मोबाइल फोन सिरहाने रखकर सोने से बचें, जानें क्‍या है खतरा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : आज की दुनिया में मोबाइल फोन है तो दुनिया मुट्ठी में है। इसके सहारे हम वह सब कुछ कर पाते हैं, जो पहले संभव नहीं था। टेक्‍नोलॉजी के दौर में मोबाइल जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। ध्‍यान रहे, हम मोबाइल का प्रयोग करने के साथ इसके रख-रखाव पर भी गौर करें। ऐसा अक्‍सर होता है कि हम रात को सोते वक्त मोबाइल फोन को अपने सिरहाने रख देते हैं। यह आदत खतरनाक है। हमें इसके खतरे से सावधान रहना चाहिए। हाल में ही ब्रिटेन की एक्जिटर यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि स्मार्ट फोन से निकलने वाली विकिरणों से कैंसर और नपुंसकता का खतरा बढ़ता है।

Read More : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 कान और मस्तिष्क में ट्यूमर होने का भी एक कारण

शोध निष्‍कर्ष के आधार पर बताया गया है कि स्मार्ट फोन का अधिक इस्तेमाल कान और मस्तिष्क में ट्यूमर पनपने की भी एक वजह बनता है। आगे चलकर इसके कैंसर का रूप लेने की संभावना बढ़ती है।  साल 2014 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, स्मार्ट फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक विकिरणों का नपुंसकता से सीधा संबंध है।

Read More : 23 जवानों का हत्‍यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

फट सकता है स्‍मार्टफोन

शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पैंट की जेब में स्मार्ट फोन रखने से शुक्राणुओं का उत्पादन घटता है। इसके अलावा अंडाणुओं को निषेचित करने की गति भी धीमी पड़ जाती है। यदि आप फोन को तकिये के नीचे रखकर सोते हैं तो जल्‍द इस आदत को छोड़ दें। ऐसा करने से आपका स्मार्ट फोन फट सकता है।

Read More : कोरोना की दूसरी लहर का कहर, धनबाद के 10 इलाकों में लगा कर्फ्यू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि