JSSC-CGL पर फिर गरमाई झारखंड, सड़क पर उतरी BJP…

Date:

spot_img
spot_img
Ranchi : JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची के DC कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने DC कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भाजपा ने आंदोलन के केंद्र में दो प्रमुख मांगें रखी हैं, छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों पर दर्ज FIR वापस ली जाये। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक की जांच CBI से कराई जाये। भाजपा नेताओं का आरोप है कि छात्रों के आंदोलन के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा पहले भी संबंधित स्तर पर ज्ञापन सौंप चुकी है और सरकार को समय दिया गया था। उनका कहना है कि छात्रों के हित में पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

‘झारखंड के छात्रों के अधिकार से हुआ खिलवाड़’

मीडिया से बातचीत में आदित्य साहू ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी नौकरियों पर झारखंड के युवाओं का अधिकार होना चाहिये था, उनमें बाहरी छात्रों को मौका दिया गया। उन्होंने खोरठा और नागपुरी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं का उदाहरण देते हुये आरोप लगाया कि इन भाषाओं की परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनके बारे में पार्टी का दावा है कि वे इन भाषाओं को जानते तक नहीं हैं। आदित्य साहू ने कहा कि स्थानीय छात्र सफल नहीं हो पाए, जबकि दूसरे लोगों का चयन हुआ। उनके मुताबिक, इससे परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों ने अपने अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से आंदोलन किया था। उनका दावा है कि आंदोलन के दौरान छात्रों ने न तो किसी नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और न ही किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बावजूद छात्रों पर मुकदमे दर्ज किये गये। भाजपा का आरोप है कि छात्रों को डराने और दबाव में रखने के लिये मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है।

CP सिंह बोले, अभी तो शुरुआत है

रांची विधायक सीपी सिंह ने प्रदर्शन को आंदोलन की शुरुआत बताते हुये कहा कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिये गये तो इससे बड़ा आंदोलन किया जायेगा। भाजपा लंबे समय से JSSC-CGL मामले की CBI जांच की मांग कर रही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि CID जांच के जरिये सरकार के कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। भाजपा का कहना है कि CBI जांच से मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

चार दिन चलेगा आंदोलन, आगे क्या?

रांची से शुरू हुआ यह आंदोलन अब राज्य के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने की तैयारी है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि छात्रों के मुद्दे पर वह पीछे हटने के मूड में नहीं है। पार्टी का कहना है कि जब तक छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने और JSSC-CGL मामले की CBI जांच की मांग पर ठोस कदम नहीं उठता, आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...