छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में ठहरी छात्रा को उसके पिता के सामने उठा ले जाने की भरपुर कोशिश की गई। चीख-चीत्कार कर छात्रा ने किसी तरह इज्जत बचाई। रूपसपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में बीती देर रात नशे में धुत एक युवक छात्रा के कमरे में घुस गया और उसके पिता के सामने ही उसे जबरन घसीटकर बाहर ले जाने लगा। अगर लड़की ऐन वक्त पर चीख नहीं पड़ती, तो शायद कहानी कुछ और होती।

बेगूसराय से पटना पहुंचा था परिवार

पीड़ित पिता ने रोते हुये मीडिया को बताया कि वे अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा दिलाने बेगूसराय से पटना लेकर आये थे। रात में ठहरने के लिये उन्होंने रूपसपुर इलाके के एक होटल में एक हजार रुपये देकर कमरा लिया। लेकिन होटल की लापरवाही यहीं से शुरू हो गई। पिता का आरोप है कि होटल संचालक ने पहचान पत्र तो रख लिया, लेकिन एंट्री रजिस्टर में उनका पूरा विवरण दर्ज नहीं किया। सिर्फ साइन करवाकर कमरा दे दिया गया।

कमरे की टूटी कुंडी बनी खतरे की वजह

पिता ने बताया कि कमरे की कुंडी अंदर से ठीक तरह बंद नहीं हो रही थी। रात करीब 12 बजे के बाद अचानक कमरे का दरवाजा खुला और शराब के नशे में धुत एक युवक अंदर घुस आया। वह सीधे बिस्तर पर सो रही छात्रा के पास पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर उसे घसीटने लगा। उस पल कमरे में जो हुआ, उसने पिता-बेटी दोनों को अंदर तक डरा दिया।

बेटी की चीख से टूटी पिता की नींद, फिर हुआ संघर्ष

जैसे ही लड़की जोर-जोर से चीखने लगी, बगल में सो रहे पिता की नींद खुल गई। उन्होंने अपनी बेटी को बचाने के लिये आरोपी से भिड़ंत कर दी। पिता और बेटी दोनों ने मिलकर किसी तरह उस युवक का मुकाबला किया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित पिता मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुये फूट-फूटकर रो पड़े। घटना के बाद डरे हुये पिता ने तुरंत अपने भतीजे को फोन किया और फिर आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि जैसे ही होटल प्रबंधन को पुलिस बुलाने की बात पता चली, होटल मालिक और कर्मचारी पीड़ित परिवार को ही धमकाने लगे। जब पुलिस मौके पर पहुंची और cctv फुटेज देखने की बात कही, तो होटल वालों ने कहा कि कैमरे खराब हैं।

मोबाइल वीडियो ने खोल दी पूरी पोल

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सबूत पिता के मोबाइल में कैद वीडियो बना। पिता ने आरोपी युवक का वीडियो बना लिया था। जब पुलिस ने वीडियो देखा, तो पता चला कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसी होटल का कर्मचारी है। आरोपी की पहचान सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई। पीड़ित पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि होटल के कई कमरों में शराब पार्टी चल रही थी। लड़के-लड़कियां खुलेआम शराब पी रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर उनका भतीजा समय पर नहीं पहुंचता, तो होटल वाले उन्हें जान से मार देते और उनकी बेटी को अगवा कर लेते। घटना के अगले दिन छात्रा की परीक्षा थी, लेकिन इस डर और सदमे ने उसकी पूरी हिम्मत तोड़ दी। रविवार को पीड़ित पिता की लिखित शिकायत के आधार पर रूपसपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पटना पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी होटल कर्मी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ आरोपी युवक ही नहीं, बल्कि बिना पूरी कागजी प्रक्रिया और सही पहचान दर्ज किये कमरा देने वाले होटल प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : ब्ला’स्टिंग से फटने लगे घर, सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीण…

इसे भी पढ़ें : केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

इसे भी पढ़ें : 35 साल का सफर, उठी नशामुक्त झारखंड की आवाज…

इसे भी पढ़ें : फालता में किसने गाड़ा झंडा, कौन सिमटा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...

रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर...

पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

UP : यूपी के मुरादाबाद में हुई एक वारदात...