spot_img

चौपारण में गूंजा अटल स्मृति सम्मेलन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : शब्दों में सौम्यता, फैसलों में दृढ़ता और सोच में राष्ट्र भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर चौपारण ने पूरे सम्मान और भाव के साथ याद किया। भाजपा कार्यालय चौपारण में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक का जुटान हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गये। ठंड के मौसम में यह पहल अटल जी के उस विचार को साकार करती दिखी, राजनीति का असली उद्देश्य आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक राहत पहुंचाना।

पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय की तरह ऊंचा था। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने संगठन खड़ा किया और देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। उनका जीवन बताता है कि राजनीति सत्ता के लिये नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिये होनी चाहिये। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि अटल जी केवल एक नाम नहीं, एक विचारधारा थे। चंद्रयान अभियान की घोषणा कर उन्होंने भारत की अंतरिक्ष शक्ति का रास्ता दिखाया। झारखंड के निर्माता अटल जी ने देश की अखंडता को हमेशा सर्वोपरि रखा, हार-जीत राजनीति का हिस्सा है,लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि, यही अटल जी की सबसे बड़ी सीख है।” सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच संचालन मुकुंद साव और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई