spot_img
spot_img

मजदूरी मांगी तो मिली मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : मेहनत की कमाई मांगने पर कामो चौहान के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया गया। बुरी तरह झुलसे युवक ने आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन सोमवार की सुबह उसकी सांसों की डोर टूट गई। परिवार का दावा है कि लगभग 29 साल के कामो चौहान को बचाने के लिये छह लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिये गये, लेकिन तमाम कोशिशें बेकार साबित हुईं। घर का कमाने वाला चला गया और पीछे रह गये दो बेटे, दो बेटियां और अपनों को खोने का गम। यह सानसनीखेज वारदात बिहार के नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानी गांव में हुई। मारा गया युवक इसी गांव में रहता था। उसके पिता का नाम बालगोविंद चौहान बताया गया।

मजदूरी के पैसे मांगे, तो भड़क उठे गुनहगार

परिजनों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि कामो चौहान प्रदेश में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। इसी दौरान कोंदी गांव के रहने वाले चाचा-भतीजा दिलीप और राजा उसे हलवाई के काम में मदद करने के लिये एक ब्रह्मभोज में ले गये थे। परिवार के आरोप के मुताबिक, 4 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे काम खत्म होने के बाद कामो ने अपनी मजदूरी मांगी। बस, इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बीच मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। कामो के बड़े भाई सूबे चौहान का आरोप है कि दोनों ने उनके भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया। गर्म तेल से बुरी तरह झुलसे कामो की चीख-पुकार के बीच खुशियों और भोज का माहौल चीखों और अफरा-तफरी में बदल गया। हादसे के बाद घायल कामो को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ ले जाया गया। वहां से उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। कामो की हालत गंभीर थी। उसे बचाने की उम्मीद में परिवार उसे बेहतर इलाज के लिये पटना ले गया। हालत में सुधार नहीं हुआ, तो रिम्स और फिर निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक परिवार की उम्मीदें भी उसके साथ चलती रहीं। इलाज में छह लाख रुपये से अधिक खर्च हो गये, लेकिन सोमवार की सुबह कामो ने दम तोड़ दिया। इस कांड के गुनहगारों के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...