Apple Pay की भारत में एंट्री, पेमेंट का नया अंदाज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय डिजिटल पेमेंट बाजार में एक नया बड़ा नाम जुड़ गया है। Apple की इस नई सर्विस की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के साथ साझेदारी में हुई है। यानी Axis Bank के ग्राहक अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को सीधे iPhone या Apple Watch के Apple Wallet में जोड़ सकेंगे। Apple Pay की खासियत इसका सिक्योरिटी सिस्टम है। पेमेंट को अप्रूव करने के लिये Face ID या Touch ID का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यूजर्स दुकानों पर Tap-to-Pay के जरिये भुगतान करने के साथ-साथ वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी अब जेब से कार्ड निकालने या कई जगहों पर कार्ड की डिटेल डालने की जरूरत कम हो सकती है। iPhone निकाला, पहचान हुई और पेमेंट पूरा।

आगे दूसरे बैंकों के कार्ड भी होंगे शामिल

Apple का प्लान फिलहाल सिर्फ एक बैंक तक सीमित नहीं है। कंपनी आने वाले समय में दूसरे भारतीय बैंकों के कार्ड को भी Apple Pay से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सबसे दिलचस्प बदलाव UPI को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple Pay में भविष्य में भारत के लोकप्रिय UPI सिस्टम को भी शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Apple के यूजर्स के लिये डिजिटल पेमेंट का अनुभव और बड़ा हो जायेगा। एक अरब से ज्यादा आबादी वाले भारत में Apple की नजर खास तौर पर तेजी से बढ़ते मिडिल क्लास और प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स पर है। भारत में Android फोन की हिस्सेदारी बड़ी है, लेकिन Apple लगातार अपने प्रीमियम डिवाइस और सेवाओं का दायरा बढ़ा रहा है। देश में Apple के दिल्ली और मुंबई समेत 6 आधिकारिक रिटेल स्टोर भी खुल चुके हैं और पार्टनर स्टोर्स का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। कंपनी ने भारत में बड़े पैमाने पर iPhone मैन्युफैक्चरिंग भी बढ़ाई है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने ग्लोबल iPhone उत्पादन का करीब 25 फीसदी हिस्सा भारत में ला चुकी है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: