Kohramlive : मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिये भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें पुरुषों के लिये 90 और महिलाओं के लिये 30 पद निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा देने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन 9 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन 7 नवंबर को जारी होने की जानकारी दी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन के लिये मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार का राज्य मेडिकल काउंसिल या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में स्थायी पंजीकरण भी होना चाहिये। पीजी डिप्लोमा, एमडी, एमएस और डीएनबी जैसी अतिरिक्त योग्यतायें रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उम्र की सीमा कितनी है?
- एमबीबीएस/पीजी डिप्लोमा: अधिकतम 30 वर्ष।
- एमडी/एमएस: अधिकतम 35 वर्ष।
- उम्र की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन से जांचनी चाहिये।
कितनी लगेगी फीस?
आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिये 200 रुपये निर्धारित है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये किया जा सकता है।
इंटरव्यू से होगा चयन
चयन प्रक्रिया में आवेदन की छंटनी, इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस जांच शामिल होगी। शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इंटरव्यू दिसंबर 2026 में संभावित है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में जगह मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जायें।
- मेडिकल ऑफिसर (SSC) भर्ती 2026 का लिंक खोलें।
- पंजीकरण कर लॉगइन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- 200 रुपये शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।









