एक अप्रैल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसे करें आवेदन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कब से शुरू होगी यात्रा?

अमरनाथ गुफा मंदिर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जिसके लिए 56 दिन की यात्रा पहलगाम और बालटाल रास्तों से 28 जून को शुरू होगी और 22 अगस्त को खत्म होगी. जून के आखिरी में शुरू होने वाली यात्रा के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाकर परमिशन लेनी होगी.

कब से शुरू है रजिस्ट्रेशन?

अमरनाथ यात्रा के लिए 1 अप्रैल 2021 से रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं. यात्रियों को दोनों मार्ग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इस बार पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू-कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) की 446 शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण होगा।

कहां होगा रजिस्ट्रेशन?

अमरनाथ यात्रा के लिए देश की 446 बैंक ब्रांच में रजिस्ट्रेशन होगा. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘पूरे देश में 446 बैंक ब्रांच के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा. इन बैकों में पंजाब नेशनल बैंक की 316, जम्मू कश्मीर बैंक की 90 और यस बैंक की 40 ब्रांच शामिल है.

कौन करवा सकता है रजिस्ट्रेशन?

इसके लिए हर कोई अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको हेल्थ सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा. यात्रा-2021 के लिए 15 मार्च के बाद जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही वैध होंगे. रजिस्ट्रेशन करने के लिए जिन कदमों का पालन करना होगा, उनके बारे में जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर डाल दी गई है. आपको राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों की ओर से अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों की ओर से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट ही जमा करना होगा.

किन लोगों को नहीं है अनुमति?

साल 13 साल से कम या 75 साल से अधिक आयु के लोग और 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते हैं. इस साल की यात्रा के लिए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार ये लोग पंजीकृत नहीं कर पाएंगे.

इन लोगों को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं

जो तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अग्रिम पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसके लिए उनका टिकट पर्याप्त होगा.

इस बार क्या होगा अलग?

इस साल 6 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में आवास क्षमता 2 हजार से बढ़ाकर 5 हजार करने की योजना है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 7000 स्क्वायर फीट हाल का निर्माण करवाना प्रस्तावित है। इस हाल पर 174 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा साथ वाली 40 कनाल भूमि पर पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) विभाग की ओर से शेड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बिजली, पानी, मोबाइल शौचालय, चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाओं से लैस आवास में 3 हजार यात्रियों को ठहराया जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...