spot_img

शीतलहरी के चलते रांची के सभी स्कूल बंद, कबतक जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सर्द हवा की तेज धार, गलन भरी सुबह और कंपकंपाती रातें और मौसम के बदले मिजाज को देखते हुये रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन में रांची को येलो जोन में रखा गया है। भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी को गंभीर मानते हुये यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। स्कूल प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूल आदेश का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करेंगे, पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा। बच्चों को स्कूल बुलाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि,यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा ले सकती है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई