शाम के बाद फिर बदलेंगे मौसम के तेवर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में बारिश के बीच रविवार की शाम मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 27 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, आज भारी बारिश जैसी स्थिति नहीं है। दिन में मौसम कई इलाकों में सामान्य रह सकता है। लेकिन शाम ढलते ही तस्वीर बदलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल घिरेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और शाम के बाद गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

देवघर में तेज हवा के साथ बारिश

देवघर के बैद्यनाथ धाम इलाके में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। यहां बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। 28 सितंबर को रांची समेत कई इलाकों में बादल छाये रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम संबंधी चेतावनी में कमी आने के संकेत हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता। बीते 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। रांची में करीब 39.9 मिमी और देवघर में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगर शाम के समय बादल गरजने लगें तो खुले स्थान पर रुकने से बचें। पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न हों। सुरक्षित पक्की इमारत में रहना सबसे बेहतर है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: