spot_img
spot_img

आखिर 12 साल की इस बच्ची के पेट में किसका पल रहा पाप?

Date:

spot_img
spot_img

Chatra : जिस उम्र में एक बच्ची के हाथों में किताबें होनी चाहिये, आंखों में सपने और चेहरे पर बेफिक्र मुस्कान, उस उम्र में उसके साथ हुई कथित दरिंदगी की खबर ने सबको चौंका दिया है। झारखंड के चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र से 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने की खबर सामने आई है। रक्तस्राव और दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच और जरूरी उपचार की प्रक्रिया चल रही है। खबर है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने और रक्तस्राव की शिकायत के बाद परिवार के लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। बच्ची के गर्भवती होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्टता चिकित्सकीय जांच तथा पुलिस की पड़ताल के बाद ही हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुये परिजनों ने बाल कल्याण समिति (CWC), जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों से हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

अस्पताल पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची के साथ क्या हुआ और इसके लिये कौन जिम्मेदार है। मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पायेगी। मामले की संवेदनशीलता के बीच जिला प्रशासन और पुलिस ने चुप्पी साध ली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी फिलहाल कुछ कहने से बच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: