Ranchi : स्वामी विवेकानंद की याद में आयोजित युवा दिवस में कई वरिष्ठ अधिवक्ता ये बता गये कि स्वामी विवेकानंद क्यों और कैसे युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं युवा शक्ति का महत्व क्या है। अधिवक्ता परिषद झारखंड हाई कोर्ट इकाई द्वारा आयोजित युवा दिवस में वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप ने स्वामी विवेकानंद को अनुकरणीय बताते हुये उनकी जीवन शैली को आत्मसात करने पर जोर दिया। वरीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने सनातन धर्म पर रोशनी डाली। प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा अधिवक्ता परिषद के मकसद के बारे में बता गये।
समारोह की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप द्वारा की गई। मौके पर विशेष रुप से अधिवक्ता राजीव शर्मा, आरएन सहाय एवं जेपी झा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवनीश रंजन मिश्रा ने किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम में युवा अधिवक्ता रोमित एवं अजय कुमार पाठक द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विभा बक्शी, संजीव ठाकुर, अमित सिन्हा, जितेंद्र त्रिपाठी, इंदु परासर, सुश्री लीना मुखर्जी, कृष्ण मुरारी, संजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी झारखण्ड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया सह प्रमुख अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी ने दी।








