Kohramlive Desk : पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। एनफोसमेंट डायरक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि पार्थ चटर्जी के घर पर तलाशी के दौरान कई एडमिट कार्ड, नियुक्ति पत्र, संपत्ति के कागजात मिले हैं। ईडी ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) और उनकी कंपनियों के नाम की अचल संपत्तियों से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ग्रुप डी उम्मीदवारों की सूची भी मिली
प्रवर्तन निदेशाल ने अपनी तलाशी के दौरान मंत्री पार्थ चटर्जी के घर से ग्रुप डी उम्मीदवारों की सूची, एक समापति ठाकुर के गैर-शिक्षण स्टाफ (ग्रुप डी) के लिए क्षेत्रीय स्तरीय चयन परीक्षा, 2016 के प्रवेश पत्र, समापति ठाकुर के आवेदन पत्र के साथ उच्च प्राथमिक शिक्षक के पद के लिए 48 उम्मीदवारों की बरामद सूची दर्शाती है कि पार्थ चटर्जी ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
सीबीआई भी कर रही जांच
बता दें कि सीबीआई (CBI) गैर-शिक्षण कर्मचारियों (ग्रुप सी एंड डी), सहायक शिक्षकों (कक्षा IX-XII), और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को देख रही थी। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रहा है।
सीबीआई ने उनसे 26 अप्रैल और 18 मई को पूछताछ की थी। ईडी ने 26 घंटे से अधिक समय तक उनके कोलकाता आवास पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।
और रिमांड वाली याचिका पर सुनवाई करेगी अदालत
पार्थ चटर्जी को जहां 25 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था, वहीं मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार उन्हें जांच और इलाज के लिए एसएसकेएम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंत्री को एयर एम्बुलेंस द्वारा एम्स, भुवनेश्वर ले जाने का निर्देश दिया था। एक विशेष पीएमएलए अदालत आरोपी की चिकित्सकीय जांच के बाद कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और एंडोक्रिनोलॉजी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम द्वारा तैयार की गई। अदालत रिपोर्ट के आधार पर ईडी की और रिमांड की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें :Loan लेने वाले की मौत के बाद बैंक कैसे वसूलती है पैसे… देखें
इसे भी पढ़ें :अगर आप भी भरते हैं ITR तो यह खबर है बेहद जरूरी, चूके तो होगा बड़का Loss
इसे भी पढ़ें : मुनक्का खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये बड़ी समस्याएं, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें :देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, हाई अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें :वायरलाइन ब्राडबैंड सेगमेंट में Jio Fiber ने मचाया धमाल, 80 फीसदी नए ग्राहक ले रहे कनेक्शन
इसे भी पढ़ें :आप चाहें तो खुद भी बना सकते हैं QR कोड, बस जानना है सही प्रोसेस
इसे भी पढ़ें :टायर पंक्चर होने से पहले Alert करेगा ये डिवाइस, जान लें…




