spot_img
spot_img

गिरिडीह में मनोज तिवारी के रोड शो पर प्रशासन का ब्रेक…

Date:

spot_img
spot_img

Giridih : नवरात्रि के माहौल में भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो को लेकर गिरिडीह में सियासी हलचल तेज हो गई। सोमवार को कार्यक्रम शुरू होने से चंद मिनट पहले जिला प्रशासन ने रोड शो रद्द कर दिया। इसके बाद सांसद को शहर के झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा करने की अनुमति दी गई। अचानक लिये गये इस फैसले से नाराज मनोज तिवारी ने प्रशासन की कार्रवाई को तानाशाही करार दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा। रोड शो रद्द होने के बाद मनोज तिवारी ने भाजपा नेता विनोद सिन्हा और अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा के साथ झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर निकाली जाने वाली यात्रा का उद्देश्य नशामुक्ति का संदेश देना और युवाओं को जागरूक करना था।

‘कार्यक्रम पहले से तय था, फिर ऐन वक्त पर रोक क्यों?’

सभा को संबोधित करते हुये मनोज तिवारी ने कहा कि रोड शो की तैयारी पहले से की गई थी। उनके मुताबिक, भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने कार्यक्रम के लिये अनुमति भी ली थी और प्रशासन की ओर से रूट भी निर्धारित किया गया था। सांसद ने सवाल उठाया कि जब कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी थी, तो शुरू होने से कुछ मिनट पहले इसे रद्द करना उचित नहीं था। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से शहर के लोग भी निराश हुये हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि यात्रा का मकसद किसी राजनीतिक टकराव को बढ़ाना नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। उन्होंने प्रशासन के निर्णय पर नाराजगी जताते हुये इसे तानाशाही बताया। रोड शो रद्द होने के लिये मनोज तिवारी ने राज्य सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के इशारे पर की गई। वहीं, इस पूरे मामले पर SDM धीरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि संबंधित थानेदार की ओर से रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें विधि-व्यवस्था की समस्या की आशंका जताई गई थी। उन्होंने कहा कि शहर में भीड़ की स्थिति को देखते हुये रोड शो रद्द करने का निर्णय लिया गया और इसके स्थान पर झंडा मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...