spot_img

मुसीबत में फरिश्ता बनकर दौड़ती अदाणी एम्बुलेंस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : जब वक्त थम सा जाये, सांसें अटकने लगें और अस्पताल की दूरी पहाड़ बन जाये, तब अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस सेवा बड़कागांव के लोगों के लिये उम्मीद की रफ्तार बनकर सामने आई है। गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र में बीते चार वर्षों से चल रही यह सेवा अब तक 387 जिंदगियों को नया जीवन दे चुकी है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में यह एंबुलेंस लोगों के लिये संजीवनी साबित हो रही है। गुजरे तीन महीनों में 25 मरीजों को हजारीबाग सदर अस्पताल और 3 गंभीर मरीजों को रांची के अस्पतालों तक पहुंचाया गया। समय पर इलाज ने कई परिवारों की खुशियां लौटाई हैं। हाल ही में छावनिया पुल के नीचे एक छात्र के अचेत मिलने से इलाके में तहलका मच गया। सूचना मिलते ही अदाणी फाउंडेशन की इमरजेंसी एंबुलेंस पलक झपकते मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हजारीबाग रेफर किया गया और फिर छात्र की जान बच गई। इस एक घटना ने फिर साबित कर दिया, आपात स्थिति में समय ही सबसे बड़ा इलाज होता है।

हर संकट में साथ

इन चार वर्षों में यह एंबुलेंस सांप काटने, बिजली का करंट, ऊंचाई या पेड़ से गिरने, सड़क दुर्घटना, प्रसव और अन्य गंभीर मामलों में सैकड़ों मरीजों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि  गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिये यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं। जान तो बचती ही है, इलाज का खर्च और मानसिक तनाव भी कम हो जाता है। गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी लगातार काम कर रहा है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई