kohramlive desk : बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर कार्तिक आर्यन रिप्लेस किए जा चुके हैं। इस फिल्म की घोषणा साल 2018 में की गई थी। साल 2008 की हिट फिल्म का यह सीक्वल थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के सीक्वल में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी लीड रोल के लिए फाइनल की गई थीं। इसके अलावा न्यूकमर लक्ष्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड जगत में कदम रखने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : #DM हुए कोरोना संक्रमित, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
धर्मा प्रोडक्शन से सामने आई जानकारी
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इस बात को कन्फर्म करते हुए जानकारी दी है। उनका कहना है कि 20 दिन का शूट करने के बाद एक्टर ने आगे डेट्स देने से इनकार कर दिया। एक्टर के पास समय नहीं और आगे की डेट्स में उनके पास काफी काम है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, क्रिएटिव समस्या के चलते उनके और डायरेक्टर के बीच खटपट भी चल रही थी। करण जौहर और उनकी टीम को एक्टर की यह बात पसंद नहीं आई और अब उन्होंने आने वाले समय में कार्तिक संग हाथ मिलाने से इनकार कर दिया है।
इसे भी पढ़ें :#Pakistan में #Facebook व #Whatsapp पर लगा बैन, जानें वजह
कौन लेगा जगह, जानकारी नहीं
गौरतलब है कि कार्तिक की जगह इस फिल्म में कौन लेगा, इस पर अभी तक कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
बता दें कि साल 2019 नवंबर में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अमृतसर से इनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। कार्तिक आर्यन ने भी करण जौहर संग एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह दोस्ताना की जर्नी से पहले उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे थे। इसके बाद टीम ने फिल्म का दूसरा शूट क्रिसमस के दौरान खत्म किया था।
इसे भी पढ़ें:Corona ने ली गढ़वा के रमना सीओ संजीव भारती की जान, एंबुलेंस में खत्म हो गया था ऑक्सीजन






