spot_img

आगरा के केंद्रीय जेल से बाहर आए अभिनेता अभिषेक बच्चन, जाने क्या है माजरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आगरा के केंद्रीय जेल से जब फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन बाहर आए तो लोग उन्हे देखते ही जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने भी लोगों का अभिवादन किया। यह शूटिंग का एक सीन था, जो जेल के बाहर किया गया था।

केंद्रीय जेल में फिल्म दसवीं की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक बच्चन प्रभावशाली नेता गंगाराम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। शनिवार को शूटिंग में जेल से बाहर आने का सीन किया गया। 

फिल्म की शूटिंग के लिए जेल के बाहर भीड़ जुटाई गई थी। इसके लिए स्थानीय इवेंट कंपनी ने इंतजाम किया था। केंद्रीय जेल को हरित प्रदेश केंद्रीय कारागार का रूप दिया गया। गेट पर हरित प्रदेश का लोगो भी लगाया गया है।

 

गंगाराम चौधरी के रूप में अभिनेता अभिषेक के बाहर आते ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर गंगाराम चौधरी ने लोगों का अभिवादन किया। प्रशंसकों का कहना था कि उन्हें भीड़ में बुलाया गया था। इस दौरान उनकी अभिषेक बच्चन को देखने की ख्वाहिश भी पूरी हो गई। 

फिल्म में नेता बने अभिनेता के समर्थकों की भीड़ को दिखाने के लिए यूनिट ने आवास विकास कालोनी सेक्टर 16 और आसपास के युवक-युवतियों को बुलाया था। भीड़ के रूप में आए प्रशंसकों का कहना था कि अभिनेता को देखकर पैसा वसूल हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...