चाईबासा : मुर्गा महादेव मंदिर में पूजा करने गये 8 लोग दुर्घटना के शिकार हो गये। हादसे में सभी 8 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। हादसा टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ।
इसे भी पढ़ें : छेड़खानी करते हो …और बीच सड़क पर थप्पड़े-थप्पड़ देना शुरू
इसे भी पढ़ें : वकील मर्डर केस : मास्टर माइंड लंगड़ा बेंगलुरु में धराया, देखें वीडियो…
घायलों में जमशेदपुर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती निवासी संदीप कुमार दास, अकाश कुमार, अमन गुप्ता, राजा कुमार प्रसाद, निखिल कुमार, अकाश यादव, दीपक और टेंपो ड्राइवर अमित कुमार शामिल है। सोमवार की सुबह जमशेदपुर के बागबेड़ा से 10 युवक एक टेंपो में सवार होकर मुर्गा महादेव मंदिर पूजा करने गये थे। पूजा कर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानन्दा चौक के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने ऑटो को चकमा दे दिया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसे भी पढ़ें : देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
इसे भी पढ़ें : वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो









