spot_img

CM आवास में उम्मीदों का उजास… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के मुख्यमंत्री आवास में शहर के अलग–अलग चर्चों से आये पुरोहितों और यूथ लीडर्स ने CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी। CM ने भी खुले दिल से सभी को गले लगाया और इस पावन पर्व की असीम शुभकामनाएं दीं। मौका खास था, इसलिए केक कटा और प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां पूरे माहौल में घुल गईं। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि क्रिसमस परमेश्वर के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में शांति, एकता, सद्भाव, एकजुटता को मजबूत करता है। प्रभु यीशु से प्रार्थना है कि हम सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें। उनके शब्दों में भाव था, और भाव में झारखंड की मिट्टी की सौंधी खुशबू। इस मुलाकात में विधायक कल्पना सोरेन, विधायक राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज, जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे, सुजीत कुजूर, सजीत टोप्पो, आकाश तिर्की, विकास तिर्की मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब ये होंगे नये खिलाड़ी

इसे भी पढ़ें : राजधानी को मिली नई रफ्तार, मेट्रो का ‘फेज 5A’ मंजूर…

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस की रौनक, CM से मिले यें…

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई