Kohramlive : रणजी ट्रॉफी के मैदान में बल्ले से रन बरसा रहे पृथ्वी शॉ, मैदान के बाहर भी सुर्खियों की दुनिया में छाये हुये हैं। रविवार का दिन जैसे उनके नाम और आकृति अग्रवाल के नाम से गूगल पर रोशन रहा, दोनों एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं। चर्चा वही पुरानी, सवाल वही, क्या आकृति ही हैं पृथ्वी की नई ‘स्पेशल फ्रेंड’?
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
लखनऊ की गलियों से मुंबई की रौशनियों तक सोशल मीडिया की उभरती हुई चमकती हुई सितारा आकृति अग्रवाल के 3.2 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। वहीं, 88,000 यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं। वायरल होने की क्षमता बिजली की चमक जैसी है। लखनऊ में जन्मीं आकृति, सपनों की नगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने आई थीं और किस्मत ने जैसे वही पल पकड़ लिया, एक रात, ब्लैक आउटफिट में एक रेस्टोरेंट से पृथ्वी शॉ के साथ निकलते हुये उनका वीडियो वायरल हुआ, देखते ही देखते आकृति रातों-रात एक सनसनी बन गईं। उनके फॉलोअर्स ऐसे बढ़े, जैसे मानो किसी ने डिजिटल दुनिया का स्विच ही ऑन कर दिया हो।
फिल्मों में भी एंट्री!
डिजिटल स्टारडम के बाद अब आकृति का अगला कदम और भी बड़ा है। सूत्रों की मानें तो वे बॉलीवुड फिल्म ‘त्रिमुखा’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। एक इन्फ्लुएंसर से फिल्म स्टार की तरफ यह कदम, उनके करियर का सुनहरा अध्याय माना जा रहा है। हाल ही में उन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ गणेश चतुर्थी 2025 का त्योहार भी साथ मनाया था। तभी से अफवाहों का तापमान बढ़ने लगा। कहते हैं, त्योहार मनाना तो बहाना था, इससे पहले ही दोनों की नजदीकियों की चर्चा हवा में तैरने लगी थी। पृथ्वी शॉ का नाम पहले अभिनेत्री निधि तापड़िया के साथ भी जोड़ा गया था। रिश्ता चला, फिर टूट गया।




