spot_img
spot_img

बच्चों के पसंदीदा चिप्स में बड़ा खेल, प्रशासन ने आग लगाकर किया नष्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बच्चों के हाथों में रंग-बिरंगे पैकेट देखकर अक्सर माता-पिता भी बेफिक्र हो जाते हैं। लेकिन उन पैकेटों के अंदर क्या है और उनकी एक्सपायरी डेट क्या है, इसकी पड़ताल करना भी जरूरी है। बिहार के समस्तीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने इसी चिंता को बढ़ा दिया है। यहां एक स्नैक्स फैक्ट्री में करीब 5 हजार ऐसे पैकेट मिले, जिन पर या तो एक्सपायरी की तारीख निकल चुकी थी या फिर निर्माण की तारीख ही दर्ज नहीं थी। यानी बाजार में बिकने वाले स्नैक्स की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह मामला कल्याणपुर स्थित चटरपटर स्नैक्स फैक्ट्री का है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामा स्वामी वेंकट रमन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यहां अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में एक्सपायर्ड और बिना निर्माण तिथि वाले फिंगर चिप्स के पैकेट बरामद हुये। टीम ने सभी करीब 5 हजार पैकेट मौके पर ही आग के हवाले कर नष्ट कर दिये।

दूसरे खाद्य पदार्थों की भी हुई जांच

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री में तैयार किये जा रहे अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी परखी। इसके लिये कुछ खाद्य उत्पादों के नमूने संग्रहित किये गये हैं। इन नमूनों को जांच के लिये अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि फैक्ट्री में तैयार दूसरे खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके के दूसरे खाद्य कारोबारियों में भी खलबली मच गई। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिये जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: