UP : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों यानी चौकीदारों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने और करीब 68 हजार चौकीदारों के परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों को गांव की सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि चौकीदार गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और समय रहते पुलिस को सूचना दें। पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर तालमेल से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मंत्री धर्मपाल सिंह ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ की। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम प्रहरियों के योगदान को सराहा और प्रदेश में हुये बदलावों का उल्लेख किया।
ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में… https://t.co/jnkjmwqPVo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 13, 2026
ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का सुदृढ़ वातावरण बनाने एवं अपराध नियंत्रण व पुलिस-जनसहयोग में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु जनपद बरेली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया।
समस्त लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 13, 2026
यूपी बदल चुका है…
लोग बेझिझक, निडर होकर घर के बाहर निकल सकते हैं, सुरक्षा का एक माहौल है… https://t.co/Ek545LJfbF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 13, 2026









