spot_img

सीमा पर नन्हा सिपाही, दिल में हिंदुस्तान, मिलेगा बड़ा पुरस्कार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाब के सीमावर्ती गांव चक तारांवाली का श्रवण सिंह आज पूरे देश के लिये गर्व और प्रेरणा का नाम बन चुका है। इसी साल 26 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जायेगा। यह खबर पाकर परिवार के लोगों में खुशियों के आंसू छलक आये, गांव में जश्न और सरहद पर तैनात जवानों के चेहरे पर मुस्कान है। बीते मई माह में भारत-पाक सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण थे। दुश्मन के ड्रोन हमले हर पल खतरे की आहट और जवान अग्रिम चौकियों पर डटे हुये थे। उसी वक्त यह 10 साल का बालक हर दिन सीमा की ओर निकल पड़ता था। श्रवण ठंडा पानी, दूध, लस्सी, चाय, बर्फ जैसी जरूरी चीजें खुद चलकर अग्रिम चौकियों तक पहुंचाते थे। उनका यह निस्वार्थ समर्पण जवानों का मनोबल बढ़ाता रहा, वहीं, कठिन हालात में जीवनरेखा बना। श्रवण ने केवल खुद नहीं, पूरा घर और परिवार सेना की सेवा में झोंक दिया। श्रवण के साहस से प्रभावित होकर गोल्डन एरो डिवीजन ने उनकी पूरी शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया। इससे पहले भी सेना, जिला प्रशासन कई बार इस नन्हे वीर को सम्मानित कर चुके हैं।

PM National Children Award 2025

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई