Hazaribagh(Pooja Banerjee) : हजारीबाग की हरियाली आज सिसक रही है। जंगलों की गोद में, खुले आसमान के नीचे, दिनदहाड़े अवैध कोयला कारोबार बेखौफ से चल रहा है। चरही और बड़कागांव थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं का इकबाल बुलंद है। दिन-रात अवैध कोयले का खनन और परिवहन बेखौफ होता है। न पुलिस का डर, न वन विभाग की कार्रवाई का खौफ, सड़कों पर कोयला लदे वाहन आम नजारा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तो दिन और रात में फर्क ही नहीं रहा, कोयले का खेल हर वक्त जारी है। वहीं, फॉरेस्ट एरिया में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। जंगल के भीतर जमीन के सीने को चीरकर अवैध खदानों से कोयला निकाला जा रहा है। पर्यावरण को भारी नुकसान और वन्यजीवों का जीवन संकट में है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, ठोस कार्रवाई न होने से संदेह गहराया।जानकारों का कहना है कि अगर अभी नहीं रोका गया, तो हालात और भयावह होंगे। मामले पर हजारीबाग के RCCF ने संज्ञान लेते हुये कहा कि अवैध कोयला खनन और जंगल कटाई बर्दाश्त नहीं होगी। बहुत जल्द सघन जांच अभियान चलाया जायेगा। दोषियों पर सख्त और ठोस कार्रवाई होगी। सुनें क्या बोले RCCF….




