35 साल का सफर, उठी नशामुक्त झारखंड की आवाज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की शाम शुक्रवार को समाजसेवा, संस्कृति और जनजागरूकता के रंग में रंगी नजर आई। होटल द केन का सभागार रोशनी, तालियों और सामाजिक सरोकारों की गूंज से भरा हुआ था। मौका था लोक सेवा समिति की 35वीं वर्षगांठ का, जहां समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने एक मंच पर जुटकर सेवा और समर्पण के सफर को याद किया। समारोह में समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार, साहित्यकार, बुद्धिजीवी और कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान समाज, संस्कृति, युवाओं के भविष्य और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

जनसेवा का कारवां नहीं रुकेगाः मोहम्मद नौशाद

समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि लोक सेवा समिति पिछले 35 वर्षों से लगातार समाजहित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समिति जनसेवा के अपने मिशन को और मजबूती से आगे बढ़ायेगी। समारोह के मुख्य अतिथि बंधु तिर्की ने नौशाद आलम के संघर्ष के दिनों को याद करते हुये कहा कि वे उन्हें बचपन से जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय नौशाद पढ़ाई में कमजोर थे, लेकिन मेहनत और मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 65 प्रतिशत अंक हासिल किये। बंधु तिर्की ने लोक सेवा समिति के 35 वर्षों के सफर को प्रेरणादायक बताते हुये संस्था की सराहना की। पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर ने कहा कि किसी सामाजिक संस्था का लगातार 35 वर्षों तक सक्रिय रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के बेहतर निर्माण के लिये सभी को निष्पक्ष और समर्पित भाव से काम करना चाहिये।

‘प्रेरणा’ पुस्तक में दिखा दिशोम गुरु का संघर्ष और सफर

समारोह का खास आकर्षण “प्रेरणा” नामक विशेष स्मारिका और कॉफी टेबल बुक का विमोचन रहा। यह पुस्तक झारखंड के पूर्व CM और “झारखंड रत्न” दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित है। पुस्तक में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राजनीतिक यात्रा, सामाजिक योगदान और प्रेरणादायक प्रसंगों को बेहद खूबसूरती से शामिल किया गया है। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि यह किताब नई पीढ़ी को अपने इतिहास और अपने नायकों से जोड़ने का काम करेगी। वहीं, समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य विभूतियों के जीवन परिचय को भी पुस्तक में स्थान दिया गया है।

सम्मानित हुईं कई विभूतियां

कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को “झारखंड रत्न” और “विशिष्ट सेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों ने इसे अपने कार्यों के प्रति समाज का प्यार और सम्मान बताया। मंच पर सम्मानित होते चेहरों की खुशी पूरे समारोह की खूबसूरती बढ़ा रही थी।

युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और मोबाइल एडिक्शन पर चिंता

समारोह में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रही नशाखोरी और मोबाइल एडिक्शन जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि आज गांव से लेकर शहर तक युवा धीरे-धीरे मोबाइल और नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं, जो समाज और परिवार दोनों के लिये खतरे की घंटी है। समिति ने इस समस्या के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया। समारोह में मौजूद लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। लोक सेवा समिति ने जनहित से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि अंचल कार्यालयों में छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिये आम लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। समिति ने कहा कि कई जगह अधिकारी और कर्मचारी जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। सरकार से प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग भी की गई।

लोक गायिका के लिये ‘पद्मश्री’ की अनुशंसा

समारोह के दौरान समिति ने झारखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका और “झारखंड रत्न” सम्मान से सम्मानित सीमा देवी के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को प्रतिष्ठित “पद्मश्री” सम्मान के लिये भेजने की घोषणा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि सीमा देवी ने झारखंड की लोक संस्कृति और लोकसंगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। इस पहले कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड की मशहूर नागपुरी लोक गायिका सीमा देवी के स्वागत गीत से हुई। स्वागत भाषण समिति के सुनील सिंह बादल और आंचल समिति के महासचिव प्रो. हरभीनदर बीर सिंह ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फिरोज खान, साकिब तंजील, एस. तबिश, रेनू कुमारी, मनजीत सिंह समेत समिति के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : फालता में किसने गाड़ा झंडा, कौन सिमटा… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में युवती से अ’श्ली’ल हरकत, जवान अरेस्ट

इसे भी पढ़ें : रांची में दिनदहाड़े झपट लिया मोबाइल, कुछ ही घंटों में धराये ये दो…

इसे भी पढ़ें : 10 साड़ियां, 16 हजार रुपये में कर दिया मां ने सौदा… इंसानियत शर्मसार…

इसे भी पढ़ें : रांची की ‘अदिति’ अब भी लापता, पुलिस ने बढ़ाया ईनाम… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहले करंट लगाया फिर ज’हर पिलाया, मा’रा गया एक पति…

UP : यूपी के मुरादाबाद में हुई एक वारदात...

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...

छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…

Bihar : बिहार की राजधानी पटना के एक...

ब्ला’स्टिंग से फटने लगे घर, सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीण…

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में चल रहे...

केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…

UP :  कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव...