spot_img

गो’लियों में ख’त्म हुई 14 साल की शादी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शक, गुस्से और टूटे रिश्तों के बोझ तले दबा एक पढ़ें-लिखे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही पत्नी पर गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना बैंगलुरु के मगदी रोड थाना क्षेत्र की है। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शादी के 14 साल हो चुके थे। उसके दो मासूम बच्चे हैं। बीते डेढ़ साल से दोनों अलग रह रहे थे। शक ने रिश्ते को अंदर ही अंदर इतना खोखला कर दिया कि अंत में खून की होली खेली गई। मृतका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बसवेश्वर नगर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर थी। छह महीने पहले ट्रांसफर हुआ था। बच्चों के साथ केपी अग्रहारा के चोलरपाल्या इलाके में रह रही थी एक हफ्ते पहले उसने कानूनी तलाक का नोटिस भेजा था। यही नोटिस आरोपी के दिल में सुलग रही आग पर पेट्रोल बनकर गिरा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पिस्तौल हासिल कर पत्नी के ऑफिस से लौटने का इंतजार किया, जैसे ही महिला घर के पास सड़क पर पहुंची कि उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। खून से लथपथ पत्नी को लोग पास के एक अस्पताल में ले गये, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पत्नीहंता सीधे मगदी रोड थाना पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। FSL टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी थी। SOFTWARE ENGINEER SHOOTS WIFE

इसे भी पढ़ें : बड़ा फैसला, इतने बच्चे वाले नहीं लड़ पायेंगे नगर निकाय चुनाव…

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई