कोहराम लाइव डेस्क : करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले WWE सुपरस्टार जॉन सीना करीब एक साल से रिंग में नहीं दिखे हैं। वे जल्द ही वापसी कर सकते हैं। आखिरी बार उन्हें पिछले साल हुए रेसलमेनिया 36 में देखा गया था और अब वो रेसलमेनिया 37 में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। इस बात के संकेत खुद जॉन सीना ने दिए हैं। वे 16 बार चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। उनके रिंग में उतरने और लड़ने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है। वो साफ छवि के रेसलर माने जाते हैं। यही कारण है कि बच्चों में उनकी लोकप्रियता बाकी के सभी रेलसर के मुकाबले ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें :नर्स छेड़छाड़ मामले में सहयोगियों ने कहा -24 घंटे में करें दोषियों की गिरफ्तारी
इसे भी पढ़ें :रेलवे के कारगो एजेंट को गोली मारने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे





