जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा गली के पास रेलवे के कारगो एजेंट अमित कुमार गुप्ता को गोली मारने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी मोहित पांडेय के पास से पुलिस ने 9 एमएम का देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। 31 जनवरी की रात जुगसलाई घोड़ा गली के पास रंगदारी मांगने का विरोध करने पर आरोपी ने अमित को गोली मार दी थी और फरार हो गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें :टेंपो रिजर्व कर छात्र जा रहे थे एग्जाम देने, रास्ते में हो गया ये…
इसे भी पढ़ें :अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला और फिर…





