New Delhi: 14 दिन की ड्यूटी के मिलेंगे 9 लाख रुपये, सोचिए भारत में अगर किसी को साल भर में 9 लाख रुपये (9 lakh salary for 14 days) का पैकेज मिलता है, तो उसकी ज़िंदगी आराम से कटती है। भारत तो नहीं लेकिन यूनाइटेड किंगडम में ऐसी नौकरी मिल रही है। ये नौकरी सिर्फ 2 हफ्तों की है, लेकिन इसे छोड़ते समय आपको कोई मलाल नहीं होगा।
एडिनबर्ग (Edinburgh) में काम करने के लिए दिए गए विज्ञापन (Advertisement for Job) के मुताबिक आवेदक को 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक इस नौकरी पर उपस्थित रहना होगा। इस दौरान उसे घर जाने की इजाजत नहीं होगी। यानी सीधे शब्दों में कहें तो अगर इतना पैसा कमाना है तो घर पर क्रिसमस
9 लाख रुपये क्यों मिल रहे हैं ?
नौकरी बेहद अमीर परिवार की ओर से निकाली गई है। उन्हें क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान अपने बच्चों के लिए नैनी की जरूरत है। 5 साल के दो जुड़वां बच्चों की देखभाल त्योहारों के दौरान करने वाले को वे हर दिन 600 पाउंड यानी 59 हजार रुपये वेतन के तौर पर देंगे। नौकरी चूकी 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक ही चलने वाली है, ऐसे में 14 दिन के लिए वे नैनी को 9000 पाउंड यानी भारतीय मुद्रा के मुताबिक तकरीबन 9 लाख रुपये की रकम देंगे।
बच्चों की 24 घंटे देखभाल
नौकरी करने वाले को 14 दिन तक 24 घंटे उसी परिवार के साथ रहना होगा। उसे बच्चों के नहाने-धोने और खाने-पीने की जिम्मेदारी लेने के साथ उन्हें रात को सुलाना भी होगा। बच्चों को खेलकूद और अन्य एक्टिविटिज में लगाए रखना होगा।इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले का पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी है और उसे बच्चों को संभालने का 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा नैनी के आने-जाने का खर्च भी एम्पलॉयर की ओर से दिया जाएगा।






