spot_img
spot_img

75 के रामसुगर और 30 की रानी की सगाई… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

UP : कहते हैं कि इश्क न उम्र देखता है, न चेहरे की झुर्रियां और न ही जिंदगी के बीते हुये साल। दिल को किसी का साथ पसंद आ जाये, तो उम्र के बड़े-बड़े फासले भी छोटे पड़ने लगते हैं। यूपी के औरैया से सामने आयी एक ऐसी ही प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 75 साल के रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत ने साथ जीने का फैसला किया है। दोनों के बीच उम्र का अंतर 45 साल है, लेकिन उनकी सगाई का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। किसी ने इसे उम्र की दीवार तोड़ता प्यार बताया, तो किसी ने इतने बड़े उम्र के अंतर पर सवाल खड़े किये। मगर इस कहानी ने एक बार फिर वही पुराना सवाल सामने ला दिया है, क्या प्यार के लिये उम्र सचमुच कोई मायने रखती है?

वीडियो शूट से शुरू हुई मुलाकात, फिर दिलों में जगी चाहत!

रामसुगर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार ब्लॉक स्थित अरियारी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था। जिंदगी की इस लंबी राह में पत्नी का साथ छूटने के बाद उनके जीवन में अकेलापन भी आया। इसी बीच उनकी बेटी राधा, जो यूट्यूबर हैं, के घर रानी राजपूत का आना-जाना शुरू हुआ। बताया जाता है कि रानी पिछले दो वर्षों से वहां वीडियो शूट करने आती थीं। इसी दौरान रामसुगर और रानी की मुलाकातें बढ़ीं। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर रिश्ते ने ऐसा मोड़ लिया कि दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

ब्यूटी पार्लर में हुई सगाई, वायरल हुआ वीडियो

इस प्रेम कहानी ने उस समय सुर्खियां बटोरनी शुरू कीं, जब दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। रामसुगर की बेटी राधा के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में दोनों की सगाई हुई थी। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। देखते ही देखते 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय इलाके तक पहुंच गयी। परिजनों के अनुसार, दोनों जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इधर, इस अनोखे रिश्ते को लेकर लोगों की राय भी बंटी हुई है। कुछ लोग इसे अकेलेपन के बीच मिले साथी और अपनी पसंद से जिंदगी जीने के फैसले के रूप में देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग दोनों के बीच 45 साल के उम्र के अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन इस कहानी का सबसे अहम पहलू दोनों की अपनी पसंद और रजामंदी है। यदि दो वयस्क अपनी इच्छा से किसी रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उनके फैसले को समझने के लिये केवल उम्र के अंतर को ही आधार बनाना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता। जिंदगी के सफर में कभी-कभी इंसान को वह साथी देर से मिलता है, जिसके साथ वह आगे की राह तय करना चाहता है। रामसुगर और रानी राजपूत की कहानी भी इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...