40 मर्डर करने वाले के पोतों ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लॉकडाउन का समय सभी के लिए विषम रहा लेकिन ब‍िहार में बक्सर के एक किसान शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल ने इस विषम समय को अपने बेटों के लिए अवसर में तब्दील कर दिया। लॉकडाउन में सर्वजीत ने अपने घर में ही शूटिंग रेंज बनाई और अपने बेटों को रायफल व पिस्टल चलाने की बारीकी सिखाई।  

बक्सर जिले में बगेन के रहने वाले सर्वजीत के दोनों बेटे राजवीर और शिवांशु ने स्टेट लेवल रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। राजवीर वाराणसी में 12वीं और शिवांशु 9वीं के स्टूडेंट हैं।  दोनों ने बिहार स्टेट लेवल फायरिंग चैंपियनशिप में 7 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक नई इबारत लिख डाली । अब दोनों भाई ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं। 

सर्वजीत कैंसर के मरीज है और पेशे से किसान है।  उनका कहना है कि जब लॉक डाउन में बच्चों के स्कूल बंद हुए तो बच्चे गांव आ गए और गांव में बच्चों को खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो मैंने बच्चों को एयर गन चलाने की ट्रेनिंग दी । शूटिंग के लिए 2 लाख रुपये का एयर पिस्टल मंगवाया। अपने मित्र इंटरनेशनल शूटर भूपेंद्र प्रताप सिंह की मदद से दोनों बेटों को निशानेबाजी में पारंगत किया। इसके बाद दोनों ने पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । भूपेंद्र ने बच्चों को निर्देशित किया और कोच की भूमिका निभाई । मैंने यूट्यूब से इंटरनेशनल शूटर सौरभ चौधरी के बारे में देखा तो तय किया कि बच्चों को शूटिंग सिखाऊंगा । 

सर्वजीत के दादा बृजराज की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके पिता वीर बहादुर ने अपने हाथ में बन्दूक थामी और दादा की मौत का बदला लिया।  बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश में 40 से अधिक नक्सलियों का कत्ल उनके पिता वीर बहादुर ने किया जिसके कारण उन पर 36 मर्डर केस दर्ज हुये। 

सर्वजीत अपने पैतृक गांव में खेती करते है और सीवान जिले में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित स्टेट लेवल चैंपियनशिप में सर्वजीत ने अपने बेटों के साथ हिस्सा लिया लेकिन वो अपने बेटों से हार गए। उनका कहना है कि बच्चे जीत गए तो मैं हार कर भी खुश हूं। गौरतलब है कि शूटिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर कैटेगरी के प्रतिभागियों को भी सीनियर के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का प्रावधान है जिसमें सर्वजीत के बच्चों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...