चाईबासा : एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। फैली खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। इस जघन्य हत्याकांड की वारदात को पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में अंजाम दिया गया।
Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर परिवार के सभी सदस्यों का शव देखा। खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। गांव में हहाकार मच गया। मृतकों की पहचान केनपोसी गांव निवासी ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) और भाई गोबरो खंडाईत (22) के रूप में हुई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जमीन विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिये जाने की बात छनकर सामने आ रही है। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।
Read More : ना दे सके गवाही… लगा दिया ठिकाने… देखें वीडियो
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो