हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…
अग्रिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
झारखंड हाई कोर्ट में कई अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में विभिन्न मामलों में आरोपियों के दर्जनों अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है.
12 वीं की परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
12 वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इसके बाद ही परीक्षा को लेकर कोई एलान किया जाएगा. हालांकि, शिक्षा मंत्रालय परीक्षा से जुड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.
सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड की शुरुआत
जमशेदपुर सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड की शुरुआत होगी. इस आइसीयू वार्ड में 10 बेड होंगे. सदर अस्पताल के इस 10 बेड वाले आइसीयू वार्ड का उद्धाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे.
भाजपा महानगर कार्यालय में रक्तदान शिविर
रांची के भाजपा महानगर कार्यालय में आज रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी.
बिहार में 5 मई से लागू लॉकडाउन को लेकर फैसला आज
बिहार में में कोरोना (corona) को देखते इससे बचाव को लेकर राज्य में 5 मई से लागू लॉकडाउन में 2 जून से कितनी छूट दी जाएगी इस पर आज फैसला किया जाएगा. मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा.








