हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पार्ट 2 की शुरुआत

विधायक ने किया प्लाज्मा एप लॉन्च
जामताड़ा में विधायक इरफान अंसारी ने प्लाज्मा एप लॉन्च किया. कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए यह एप होगा. इस एप की सहायता से कोरोना मरीजों को प्लाज्मा पाने में मदद मिलेगी.

बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग
पश्चिम बंगाल में आज आखिरी चरण की वोटिंग है. 8वें और अंतिम चरण में 84 लाख से ज्यादा वोटर्स वोटिंग करेंगे. आखिरी चरण में 35 सीटों पर 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे. वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

आइपीएल में आज होगा डबल धमाल
आइपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला देल्ही कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा.












