spot_img
spot_img
spot_img

28 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीका के लिए रजिस्ट्रेशन

बढ़ सकती है झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि

22 से 29 अप्रैल तक लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की मुख्यमंत्री बुधवार को समीक्षा करेंगे. आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में संक्रमण की स्थिति और इसे रोकने के उपायों पर चर्चा की जायेगी।सूत्र के अनुसार सारी स्थिति को देखते हुए सरकार एक सप्ताह से लेकर 15 दिनों तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि बढ़ा सकती है. इस बार थोड़ी सख्ती भी की जायेगी.

सीएम 40 बेड के अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

सीएम रांची में निगम अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इस अस्पताल को कोविड अस्पताल में बदला गया है. यहां 40 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड प्रोमिस हेल्थकेयर की ओर से लगाया गया है.

रांची के सभी प्रखंड में मेगा जांच कैंप

रांची में आज से सभी प्रखंड में मेगा जांच कैंप लगाया जाएगा. डीसी ने इससे जुड़े सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. हर प्रखंड में कोरोना जांच के लिए एक सेंटर बनाया गया है, जिनमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रैपिड एंटीजेन टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे.

आज से विमान सेवाएं सामान्य

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आज से विमान सेवाएं सामान्य हो जाएंगी. अब विमानों के सिर्फ सुबह और शाम में उड़ान भरने की बाध्यता खत्म हो जाएगी. सूत्र के अनुसार बुधवार से सभी विमान पूर्व निर्धारित समय अनुसार उड़ान भरेंगे.

आज मनाया जा रहा वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हेल्थ एट वर्क

28 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हेल्थ एट वर्क मनाया जा रहा है. यह दिन कार्यस्थल पर सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. 2003 से इसकी शुरुआत हुई थी.

IPL 2021: चेन्नई और हैदराबाद के बीच होगी टक्कर

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा. जहां चेन्नई इस सीजन 4 जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज है तो वहीं, हैदराबाद वापस पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी.

हज हाउस में बनेगा 250 ऑक्‍सीजन बेड का कोविड अस्‍पताल

राजधानी रांची के हज हाउस में कोविड अस्पताल बनेगा. केंद्रीय मंत्री सह हज कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी मंजूरी दे दी है. राज्य हज कमेटी के चैयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने हज हाउस को कोविड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया था. हज हाउस में 250 आक्सीजन युक्त बेड का निर्माण किया जा सकता है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...