spot_img

27 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

रांची के 50 जगहों पर लगेगा कोरोना टीका

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर हर कोई प्रयासरत है. लोगों को अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन लगे, इसको लेकर राज्य सरकार गंभीर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में आज को राजधानी रांची के 50 जगहों पर कोरोना का टीका लगाया जायेगा. इन केंद्रों पर वैक्सीन देने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. आप भी जान लें कि आपके आसपास किस सेंटर में कोरोना का टीका लगाया जायेगा.

List देखें :- रांची : 50 जगहों पर आज लगेगा कोरोना टीका, इन सेंटर्स के बारे में आप भी जान…

28 चिकित्सकों और 73 स्वास्थ्यकर्मियों को योगदान देने की मिली मोहलत

रांची जिला प्रशासन ने जिले के कुल 28 डॉक्टरों एवं 73 स्वास्थ्य कर्मियों की लिस्ट जारी की है. जिन्हें आज दोपहर 1:00 बजे तक योगदान करने का समय दिया गया है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि अगर वह नियत समय पर योगदान नहीं करते हैं, तो जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56 तथा सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करने को बाध्य होगा.

कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज कोरोना के नेशनल प्लान को लेकर सुनवाई होगी. कोरोना के बढ़ते ग्राफ और मरीजों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था और केंद्र को नोटिस जारी कर कोरोना से निपटने के लिए नेशनल प्लान मांगा था. इसी मसले पर जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस एस. रविंद्र भट की बेंच सुनवाई करेगी.

भोपाल और जबलपुर के लिए बोकारो से रवाना होगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस

प्रदेश में अब ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्ट युद्ध स्तर पर हो रहा है. इसके लिए सरकार भारतीय वायुसेना की मदद ले रही है. इस बीच भारतीय वायुसेना के विमान आज भोपाल और इंदौर में ऑक्सीजन टैंकरों की सप्लाई करेंगे. इस क्रम में आज रांची से 1 टैंकर ऑक्सीजन भोपाल आएगा, जबकि जामनगर से एक इंदौर और एक भोपाल के लिए ऑक्सीजन टैंक आएगा.

हनुमान जयंती आज

भगवान श्रीराम के परम भक्त, पवनपुत्र, संकटमोचन, चिरंजिवी हनुमान जी का जन्मोत्सव मंगलवार यानी आज मनाया जाएगा. चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 27 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस बार की हनुमान जयंती अति विशिष्ट मानी जा रही है. क्योंकि मंगलवार के दिन हनुमान जयंती मनाई जा रही है. मंगलवार सुबह 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त के साथ सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग होने की वजह से पूरे दिन हनुमान जी की पूजा बेहद शुभ मानी जा रही है.

कुंभ का आखिरी शाही स्नान आज

आज महाकुंभ के चौथे और आखिरी शाही स्नान पर सभी तेरह अखाड़े गंगा में स्नान करेंगे. इसमें सात संन्यासी अखाड़े और तीन बैरागी अखाड़े आज प्रतीकात्मक रूप से हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान करेंगे. 27 अप्रैल से होने वाले शाही स्नान के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है. आखिरी शाही स्नान को देखते हुए प्रशासन ने अखाड़ों के क्रम की व्यवस्था की है.

आज दिखेगा सुपर पिंक मून

27 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर पूर्णिमा को निकलने वाला चंद्रमा सुपर पिंक मून कहलाएगा. मंगलवार को शाम लगभग 7 बजकर 9 मिनट पर पूर्व दिशा में जब चंद्रमा उदित होगा तो उसका आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में बड़ा होगा और चमक भी अधिक होगी.

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला

आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होने जा रहा है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के आठ-आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दिल्ली बेंगलोर से उपर दूसरे नंबर पर है. अब देखना खास होगा कि आज कौन बाजी मारता है.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...