हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

माओवादियों का दो दिवसीय बंद आज से
भाकपा माओवादियों ने अपने चार साथियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में 24 और 25 मार्च को बंद का ऐलान किया है. 16 मार्च को गया के डुमरिया में सीआरपीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में जोनल कमांडर टुनटुन सिंह, सबजोनल कमांडर शिवपूजन, सीता भूईयां और उदय पासवान मारे गए थे. शिवपूजन और सीता झारखंड में भी इनामी थे.

राजधानी में आज मनेगा विश्व यक्ष्मा दिवस
रांची में 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा. राजधानी में रहने वाले आम लोगों को ट्रैफिक पुलिस, ऑटो और बस ड्राइवर, रिक्शा चालक, पुलिसकर्मी और बाजार में काम करने वाले लोगों के बीच मास्क भी बांटा जाएगा.

धनबाद बार एसोसिएशन का चुनाव
धनबाद बार एसोसिएशन के 8 पद के लिए 24 मार्च को वोटिंग होगी. वर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी समेत कुल 83 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और उनके भाग्य का फैसला 1,965 मतदाता करेंगे. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत कुल 8 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं.

परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।अपनी याचिका में परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सीबीआई जांच की मांग की है।

Petrol Diesel Price: आज मिली राहत, 24 दिन बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 24 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है।












